Top News

मध्य प्रदेश का विकास वो नहीं कर सकते, जिनके पास कोई नई सोच नहीं; ग्वालियर में गरजे पीएम मोदी



MP: मध्यप्रदेश में चुनावी बिगुल फूंक चुके पीएम मोदी लगातार राज्य का दौरा कर रहे हैं। प्रधानमंत्री आज ग्वालियर-चंबल क्षेत्र के दौरे पर थे। प्रदेश के सबसे बड़े राजनीतिक केंद्र ग्वालियर में पीएम मोदी ने भारी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र भी दिया।

ग्वालियर ने देश के लिए क्रांतिवीर दिए

ग्वालियर में पीएम मोदी ने अपने भाषण की शुरुआत जिले की धरती को नमन करने के साथ की। उन्होंने कहा कि ये धरती साहस, स्वाभिमान, सैन्य गौरव, संगीत, स्वाद और सरसो का प्रतीक है। ग्वालियर ने देश के लिए एक से एक क्रांतिवीर दिए हैं। गवालियर, चंबल ने राष्ट्र रक्षा के लिए, हमारी सेना के लिए अपनी वीर संतानें दी हैं। ग्वालियर ने भाजपा की नीति और नेतृत्व को भी आकार दिया है।

पूरी दुनिया भारत का गौरवगान कर रही

पीएम मोदी ने कहा कि आज पूरी दुनिया, भारत का गौरवगान कर रही है। आज दुनिया को भारत में अपना भविष्य दिखता है। लेकिन जो लोग राजनीति में उलझे हुए हैं, जिन्हें कुर्सी के सिवाय कुछ नहीं दिखता है उन्हें दुनिया में भारत का डंका बजना अच्छा नहीं लगता। पीएम मोदी ने प्रदेश में भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए बताया कि बीते वर्षों में हमारी सरकार मध्य प्रदेश को बीमारू राज्य से देश के शीर्ष 10 राज्यों में ले आई है। यहां ये हमारा लक्ष्य मध्य प्रदेश को शीर्ष 3 राज्यों में ले जाने का है। डबल इंजन को दिया आपका एक वोट मध्य प्रदेश को टॉप-3 में पहुंचाएगा।

विपक्ष के पास कोई नई सोच नहीं

पीएम ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि मध्य प्रदेश का विकास वो लोग नहीं कर सकते, जिनके पास न तो कोई नई सोच है न विकास का रोड मैप है इन लोगों का सिर्फ एक ही काम है देश की प्रकृति से नफरत, भारत की योजनाओं से नफरत, अपनी नफरत में ये देश की उपलब्धियों को भी भूल जाते हैं। विकास विरोधी इन लोगों को देश ने 6 दशक दिए थे, 60 साल कोई कम समय नहीं होता है। अगर 9 वर्षों में इतना काम हो सकता है, तो 60 साल में कितना हो सकता है। उनके पास भी मौका था, लेकिन वो नहीं कर पाए, ये उनकी नाकामी है

Post a Comment

Previous Post Next Post

Travel