Top News

मध्य प्रदेश में महिला का अपहरण कर 4 लोगों ने किया दुष्कर्म, आरोपियों की तलाश जारी

मध्य प्रदेश के अशोक नगर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने सोमवार (2 अक्टूबर) को बताया कि जिले में चार लोगों ने 35 साल की एक महिला का कथित तौर पर अपहरण करके उसके साथ दुष्कर्म किया।

पुलिस उपमंडल अधिकारी (Sub Divisional Officer) विवेक शर्मा ने बताया कि पुलिस को रविवार को सूचना मिली कि एक घायल महिला खेत में बेहोश पड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को शाडोरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

महिला को जिला अस्पताल रेफर किया गया

विवेक शर्मा ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रारंभिक उपचार के बाद महिला को अशोक नगर के जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि चार लोगों ने उसका अपहरण किया और उसके साथ दुष्कर्म किया, जिनमें से तीन को वह जानती है। अधिकारी ने पीड़ित महिला के हवाले से बताया कि बाद में आरोपियों ने उसे एक खेत में फेंक दिया।


Post a Comment

Previous Post Next Post

Travel