यूपी के बरेली में एक डॉक्टर की घिनौनी करतूत सामने आई है। डॉक्टर ने किशोरी के साथ क्लीनिक पर दुष्कर्म किया। जब किशोरी के घरवालों को जानकारी हुई तो आरोपी डॉक्टर ने कहा, ''मैं तुम्हारी लड़की को पसंद करता हूं। उससे शादी करना चाहता हूं। अगर मेरे खिलाफ रिपोर्ट लिखाई तो तुम्हारे बेटे को जिंदा नहीं छोडूंगा।'' परिजनों की शिकायत पर इज्जतनगर पुलिस ने आरोपी डॉक्टर नयन सिंह के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट, धमकी व अन्य धारा में एफआईआर दर्ज की है।
आरोपी डॉक्टर ने घर में ही खोल रखा है क्लीनिक
किशोरी के पिता मूल रूप से बिशारतगंज के निवासी हैं। इज्जतनगर क्षेत्र में वह परिवार संग किराये के मकान में रहते हैं। वह मजदूरी करते हैं। पत्नी घरों में चौका-बर्तन का काम करतीं हैं। बताया कि जिस मकान में किराये पर रहता हूं, वहीं पर आरोपी डॉक्टर नयन सिंह ने क्लीनिक खोल रखा है।
क्लीनिक में युवती से दुष्कर्म
गैर मौजूदगी में आरोपी ने बेटी को बहला-फुसलाकर प्रेमजाल में फंसा लिया। फिर क्लीनिक ले जाकर दुष्कर्म किया। बेटी ने बिखलते हुए मां को बताया कि आरोपित बीते दो साल से उसके साथ ऐसी हरकत कर रहा है। दो सितंबर को भी दुस्साहस किया।
पुलिस ने दर्ज किया केस
कार्रवाई का शिकंजा कसता देख आरोपी डॉक्टर समझौते का दबाव बनाने लगा। इज्जतनगर इंस्पेक्टर अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि प्राथमिकी लिखकर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
Post a Comment